फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को सौंपा नजीबाबाद रिवॉल्यूशन ग्रुप ने ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। पॉलिथीन पर प्रतिबंध अभियान में नजीबाबाद रिवॉल्यूशन ग्रुप ने डीएम से दूध, घी तथा अन्य खाद्य सामग्री में आने वाली पॉलिथीन पैकिंग पर भी रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

नजीबाबाद रिवॉल्यूशन ग्रुप ने डीएम बिजनौर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें दूध, घी, बिस्किट, आटा, कुरकुरे, नमकीन आदि खाद्य सामग्रियों के पॉलिथीन पैकिंग पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की। रिवॉल्यूशन ग्रुप के जीशान नजीबाबादी, नोमान इकबाल, तारिक पठान, एजाज शाहजेब, काशान, अंकित, पंकज, अरूण सहित कई युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम बिजनौर अटल कुमार राय को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। रिवॉल्यूशन ग्रुप का कहना था कि सिर्फ पॉलिथीन की पॉली बैग पर अंकुश लगाने से उद्देश्य सार्थक नहीं होता।
उधर नजीबाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच में इंचार्ज मुख्य अध्यापक आबिद रशीद, नीता तोमर, आभा यादव, पुष्पेंद्र पाल, शिवा शुक्ला के नेतृत्व में पॉलीथिन उंमूलन जागरुकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


एसडीएम-सीओ ने चलाया चेकिंग अभियान
नजीबाबाद। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, सीओ अरूण कुमार सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने पुलिस बल के साथ बुधवार की शाम स्टेशन रोड बाजार में पॉलिथीन पर अंकुश के लिए चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कारोबारी प्रतिष्ठानों से पॉलिथीन बैग बरामद किए गए। एसडीएम ने भविष्य में पॉलिथीन मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिक्रमण करने वालों को भी चैकिंग के दौरान हड़काया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार में खरीदारी के लिए कपड़े आदि के बैग लेकर पहुंची महिलाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें