हीमपुर दीपा। बस की प्रतीक्षा कर रहे एक युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे परिजनों कोहराम मच गया। मंगलवार की शाम गांव महमूदपुर निवासी मोनू (23) किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिजनौर जा रहा था। मोनू गुरुद्वारे के पास बस की इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई टीकम सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करंट से बंदर की मौत
बढ़ापुर। मोहल्ला हरिजन बस्ती बस स्टैंड के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बंदर की मौत गई। इससे वहां बंदरों की भीड़ जमा हो गई। फूल सिंह सैनी, राजा सिंह, परमजीत सिंह, महिपाल सिंह आदि दुकानदारों ने बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया।