स्टेडियम में तिरंगे की शक्ल में खड़े हुए साधक
बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साधक इस प्रकार से खड़े हुए कि देखने से तिरंगे के जैसी आकृति दिख रही थी। इससे जहां एक ओर पंक्तिबद्ध खड़े साधक अनुशासित होकर व्यवस्थित ढंग से खड़े दिखाई दिए तो वहीं इससे साधकों में देश भक्ति की भावना ओतप्रोत मिली।
सुबह पांच बजे से ही नेहरु स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर से आए साधकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसमें में जिले भर के तमाम सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न संगठनों के लोग योग के विशाल कार्यक्रम में दिखाई दिए। स्टेडियम में कारपेट और टी-शर्ट आदि इस प्रकार से बिछाई गई थी। जैसे की तिरंगे की शक्ल लग रही हो। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई मंत्री और आला अफसर शामिल हुए। पंक्तिबद्ध साधक इस प्रकार से खड़े थे कि जैसे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा है। पहले केसरिया, सफेद, हरा रंग के वेश में स्वयं ही इस प्रकार से खड़े हुए कि जैसे तिरंगा हो। इसे संयोग कहा जाए या इत्तेफाक कि अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में हमारे राष्ट्रीय ध्वज की आकृति साधकों से अपनेआप ही बनती दिखाई दी। इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी ने योग में दो-दो हाथ दिखाकर योग को स्वयं को फिजीकली फिट रखने के लिए दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की शपथ ली। सभी ने पूरे मन के साथ योगाभ्यास किया और दूसरों को भी प्रतिदिन योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।