फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना आयुक्त ने दिए विभागीय कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना आयुक्त ने दिए विभागीय कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सीएमओ पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। किरतपुर के सुखदेई नर्सिंग होम के स्वामी डा. अजीत कुमार सिंह के द्वारा कई बार जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अधिकृत चिकित्सकों के नियुक्ति वर्ष, अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग सर्टिफिकेट अवधि आदि के बारे में जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचनाएं मांगी थी। वादी डा. अजीत के मुताबिक सूचनाएं 21 जुलाई 2017 एवं 26 जुलाई 2017 को अपूर्ण एवं असत्य दी गई। सीएमओ के उपस्थित न होने पर कई बार सूचना आयुक्त की ओर से जुर्माना भी लगाया जा चुका है। 21 जून को भी रामपुर में सूचना आयुक्त के समक्ष सीएमओ को उपस्थित होना था, लेकिन सीएमओ फिर से सूचना आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन करते हुए रामपुर में उनके समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस पर सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने विभागीय कार्रवाई करने एवं 20 दिन के अंदर वादी को तथ्यात्मक एवं सही सूचना देने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन


चिकित्सक समेत चार लोग घायल, मेरठ रेफर
बिजनौर। बाइक सवार तीन युवकों के कार की चपेट में आने से कार चालक चिकित्सक समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को पुलिस ने जिला अस्पतालत में भर्ती कराया। गांव धारुवाला मंडावली निवासी डा. आशीष कुमार मेरठ जनपद के मवाना में सीएचसी पर चिकित्सक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डा. आशीष कार से कहीं जा रहे थे। कान्हा फार्म के पास पहुंचने पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार तीन युवक विवेक, तुषार, सक्षम कार की चपेट में आ गए। इससे तीनों बाइक सवार एवं डा. आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहंा के चिकित्सकों ने चारों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें