सीएचसी में खडे़ पेड़ कटवाने की मांग
नूरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय परिसर में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों से वहां रह रहे कर्मचारियों में हादसा होने का भय बना हुआ है। पीएचसी प्रभारी ने खंड विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर पेड़ों को कटवाने की मांग की है। रविवार शाम आई आंधी में एक बड़ा पेड़ उखड़कर परिसर की बाउंड्री पर गिर गया था। इससे काफी दूर तक दीवार ढह गई। वहां से गुजर रही एचटी लाइन के तार टूटकर आवास पर गिर गए थे। पेड़ की चपेट में आने से नेत्र परीक्षण अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल बाल-बाल बचे थे। पीएचसी प्रभारी कुनाल ने खंड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर आवासीय परिसर में खड़े पेड़ों को कटवाने की मांग की है।