फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह पढ़ाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। बारात में चढ़त एवं डांस कराने पर मौलवी ने निकाह कराने से मना कर दिया। बाद में दूसरे गांव से आए मौलवी ने निकाह करा दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव मोहिदीनपुर निवासी मुजम्मिल का निकाह शनिवार को गांव की ही एक युवती से होना था। मुजम्मिल अरैी उसके परिजन बरात की चढ़त कराते हुए गाने आदि बजाने लगे। इस पर मस्जिद के मौलवी मौलाना शकील अहमद और गांव वालों ने एतराज जताया। मौलवी ने निकाह पढ़ाने से इंकार कर दिया। हालांकि युवती पक्ष को बारात चढ़ाने से कोई एतराज नहीं था। इस मामले में गांव वालों और दूल्हा-दुल्हन पक्ष की पंचायत हुई, लेकिन मौलाना निकाह पढ़ाने को राजी नहीं हुए। बाद में दूसरे गांव से मौलवी को बुलाकर निकाह पढ़ा लिया गया।
विज्ञापन


आवेदन करें
बिजनौर। उपायुक्त उद्योग स्टैंड अप योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिलाओं के लिए उद्योग स्थापना के लिए ऋण आवेदन पत्र मांगे गए हैं। कार्यालय से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें