बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल की ओर से योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 500 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। योगाचार्य डा. बालेश ने विभिन्न प्रकार के योगासन कराकर उनका महत्व बताया। इससे पूर्व आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी का संचालन स्वस्थ वृत्त एवं योग विभाग की डॉ. केतकी ने किया। डॉ. अमित चौधरी ने खान-पान संबंधित रोगों में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रदीप ने योग एवं आयुर्वेद की जानकारी दी। रोग निदान विभाग कि प्रोफेसर सुभा ने योग का महत्व बताया। प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने तनाव में अध्यात्म की भूमिका बताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ चित्रांशु डॉ तमन्ना, डॉ आधार, डॉ संजीव, डॉ अमोल आदि का विशेष सहयोग रहा।