फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित विद्युत दर वृद्धि के विरोध में 27 को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू की मासिक पंचायत में प्रदेश सरकार बढ़ाई गई विद्युत दरों के प्रस्ताव पर रोष जताया गया। इसके विरोध में 27 जून को तहसील व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। गन्ना समिति कार्यालय में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि दो साल पहले भी प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए थे। अब फिर से बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों पर कुठाराघात किया जा रहा है। कहा कि किसानों के गन्ने के बकाया का भुगतान किया नहीं गया और उनकी आरसी काटी जा रही है। कहा कि 27 जून को होने वाले प्रदर्शन में बकाएदारों की गिरफ्तारी न करने, अफजलगढ़ में जमीन का मालिकाना हक किसानों को देने, क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर बैंकों द्वारा शोषण न करने, गन्ना बकाया भुगतान जल्दी करने, विद्युत आपूर्ति शासनादेश के अनुसार करने, तहसील में खतौनी में किसानों के दर्ज गलत नामों को सही कराने की मांग मुख्य होगी। एक जुलाई से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रचार मंत्री बनाए गए होशियार सिंह का स्वागत किया गया। संचालन जिला महासचिव कुलदीप सिंह ने किया। इस दौरान संदीप त्यागी, मुखिया रामफल सिंह, जयवीर सिंह, अतुल कुमार, सुरपाल सिंह, धीर सिंह, रुकन सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, रामौतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें