फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिवसेना की बैठक में भाजपा पर इराक में आईएसआईएस की ओर से 39 हिंदुओं की हत्या पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया गया। मोहल्ला खत्रियान स्थित सुदामा पार्क में हुई बैठक में जिला प्रमुख आरके आर्य व नगर प्रमुख रंजीत सिंह ने कहा कि इराक में आईएसआईएस द्वारा 39 हिंदुओं को बर्बरतापूर्वक मारा गया और भाजपा द्वारा इसे जान बूझकर छिपाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि अब भाजपा के नेता संसद में शोक जाहिर कर ओछी राजनीति कर रहे हैं। इराक में मरने वालों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक की अध्यक्षता अक्षय कुमार और संचालन नवीन कुमार ने किया। बैठक में परवेंद्र सिंह, राजा शर्मा, हिमांशु शर्मा, अंकुर पाल, कुलदीप सैनी, सचिन, दीपक, अमित वर्मा, अंकित, अतुल, लाखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें