धर्म स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर
नींदडू़ (बिजनौर)। चौकी क्षेत्र के 15 गांवों में 88 धर्मस्थल हैं। इनमें से 82 स्थानों पर लाउड स्पीकर लगे थे। मंगलवार को गांव नींदडू़ खास, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, अंथाईशेख, बसेड़ा खुर्द, पाडली मांडू, खदाना, मटौरामान, मटौरा दरगाह, नंगला, नवादा, सरकथल माधो, मौज्जमपुर सूरज, शेखपुरा पित्था, शेखपुरा मुक्टा के 28 मस्जिदों, 27 मंदिरों और तीन गुरुद्वारों से एक-एक लाउडस्पीकर छोड़कर शेष सभी को धर्मस्थलों के संचालक एवं जिम्मदारों से स्वत: उतार लिया। उलमा ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद अजान की आवाज चारों दिशा में नहीं जा सकेगी, किंतु वे अदालत और सरकार के आदेश का पालन करेंगे।