विलंब से चल रहीं ट्रेनें, यात्री हलकान
नजीबाबाद(बिजनौर)। कई ट्रेनों का संचालन रद्द होने और लम्बी दूरी की ट्रेनें विलंब से चलने से यात्री परेशान हैं।
नजीबाबाद से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें 2 से 4 घंटे विलंब से चल रहीं हैं। जिससे लम्बी दूूरी के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अप और डाउन दिशा की स्यालदहा एक्सप्रेेस काफी विलंब से गुजरी। उधर राप्ति गंगा एक्सप्रेस भी 3 घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। लम्बी दूरी की ट्रेनें विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, कोहरे के कारण जनता एक्सप्रेस, ऋषिकेश बांदीकुई एक्सप्रेस का संचालन शुरू न होने से यात्री परेशान हैं। कारोबारी एवं दैनिक यात्रियों शिवकुमार माहेश्वरी, विनोद मित्तल, राकेश प्रसाद, नईम टाटा, शाहिद सिद्दीकी ने डीआरएम को पत्र भेजकर रद्द चल रही ट्रेनों का शीघ्र संचालन शुरू कराने की मांग की है।