यूपी जोनल ताइक्वांडो में बिजनौर चैंपियन
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर में आयोजित यूूपी जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिला बिजनौर चैंपियन बना, जबकि मुरादाबाद और सहारनपुर क्रमश: द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ताईक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिला बिजनौर के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक जीतने पर टीम को प्रथम स्थान मिला। जबकि मुरादाबाद और सहारनपुर की टीमें द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह एवं आयोजक संस्था के सचिव राजू राजपूत की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अशोक राजपूत, ओमप्रकाश राजपूत ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक राजपूत, राजेश कटियार, रेफरी निखिल शर्मा, नसीम अहमद, जीवन सिंह, अभिनव सिंह, रिचा कटियार, कपिल देव आदि उपस्थित रहे।
स्वर्ण पदक ---
विधि (बिजनौर)
ऋषि (मेरठ)
नाजिया (सहारनपुर)
रोहित (मुरादाबाद)
धानी (बिजनौर)
वंशिका (बिजनौर)
भावना (बिजनौर)
शिल्पा (बिजनौर)
माधवी (बिजनौर)
रजत पदक ---
यश (मुजफ्फरनगर)
देवांशु (शामली)
अश्वनी (मुरादाबाद)
सीमा (मुरादाबाद)
खुशी (बागपत)
अनुपमा (बिजनौर)
जतिन (बिजनौर)
आदित्य (मुरादाबाद)
राजकुमार (मुरादाबाद)
कांस्य पदक ---
लक्ष्मी (सहारनपुर)
लक्ष्य (बिजनौर)
इलमा (बिजनौर)
मोहसिन (बिजनौर)
आशुतोष (सहारनपुर)
सोमपाल (मुरादाबाद)
उपेश (सहारनपुर)
विशाल (मुरादाबाद)
निशांत (मुरादाबाद)