फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ व नकली दवाईयों पर नजर रखेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनाई गई खाद्य एवं औषधि सतर्कता समिति
विज्ञापन

बिजनौर। मिलावटी खाद्य पदार्थ और नकली औषधियों पर जिला खाद्य एवं औषधि सतर्कता समिति निगरानी रखेगी। डीएम को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में कई विभागों के अधिकारी शामिल हैं। डीएम जगतराज ने जिले में मजबूत और सक्रिय सूचना तंत्र विकसित करने का आदेश भी दिया है।
उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पूर्ति, खाद्य एवं औषधि विभाग, व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर खाद्य पदार्थ, नकली दवाइयों में मिलावट रोकने के लिए जिला खाद्य एवं औषधि सतर्कता समिति का गठन किया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में गठित की गई समिति की सार्थकता तभी पूरी हो सकती है, जब सिंथेटिक खाद्य-पेय सामग्री बनाने वाले, नकली दवाइयां तैयार करने वालों की जानकारी मिल सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी इस कार्य में अपना गंभीरतापूर्वक योगदान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार, डीआई आशुतोष मिश्रा ने विभाग के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 से नवंबर 2017 तक विभाग ने जिले के 41 प्रतिष्ठानों पर छापे मार कर 252 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जांच में फेल होने पर इनमें से 124 के खिलाफ वाद दायर भी किया गया। डीआई ने बताया कि सामान्य चेकिंग के दौरान दो ट्रकों में 33,55000 रुपये का फ्रक्टोज एवं ग्लूकोज बिना बैच नंबर समेत कई अनियमितताओं के कारण सीज कर एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल, डीआईओएस, डीएसओ, रेडक्रॉस सोसाइटी से नरेंद्र मारवाड़ी, डीआई आशुतोष मिश्रा को सदस्य और अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह को समन्वयक बनाया गया।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 पर दें सूचना
अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कोई भी आमजन टोल फ्री नंबर 1800-180-5533 पर सूचना दे सकता है। उन्होंने बताया कि आमजन के सहयोग से ही मिलावटी कारोबार रुक सकता है और आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें