पीस मॉडल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
फोटो- 25एनजेडबी02आर
नजीबाबाद । पीस मॉडल स्कूल साहनपुर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में ओम कुमार, हादिया, रमन, शाहेनूर, शुमायला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पीस मॉडल स्कूल साहनपुर के निदेशक एम अकरम खां के निर्देशन में पांच वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वतंत्र चित्रण के साथ विद्यार्थियों ने मन में छिपी भावनाएं चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित कीं। निर्णायक मंडल में शामिल गोविंद सिंह कुशवाह और दीपा रानी ने परिणामों की घोषणा की। वर्ग अ में ओमकुमार, लायबा और रिहान ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, दिव्यांशी और वनीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ब में हादिया ने प्रथम, सृष्टि, अल्फिया और अभिषेक ने द्वितीय, लवी कुमार और अवनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग स में रमन कुमार ने प्रथम, नूविश, मो. जैद और फरदीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सहजराना, अंजुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग द में शाहेनूर ने प्रथम, नेहा, प्रियंका और अंजुम ने द्वितीय, महक और आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ध में शुमायला ने प्रथम, शबाहत ने द्वितीय और जयवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तन्वी, महक, सनोबिया, शालू, शुभम, गीतांश, समीर और नवनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।