फोटो 05
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। गांव जटपुरा निवासी व्यक्ति की उपचार के दौरान एक सप्ताह के बाद मौत हो गई।
गांव के लोगों ने बताया कि गांव निवासी प्रशांत कुमार ( 45) पुत्र नौनिहाल सिंह भूतपुरी तिराहे पर वर्षों से स्पेयर पार्ट्स की दुकान करता था। एक सप्ताह पहले देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सुआवाला बस स्टैंड के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। शनिवार देर रात प्रशांत कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का संस्कार कर दिया है।