फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित नियंत्रक ने किया शुगर मिल, गन्ना समिति का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर गन्ना विभाग के वित्त नियंत्रक ने शुगर मिल, गन्ना समिति व गन्ना विकास परिषद का औचक निरीक्षण किया। नजीबाबाद शुगर मिल में टीशू कल्चर से तैयार गन्ने की नई प्रजातियों के प्रचार प्रसार पर बल दिया। शुगर मिल द्वारा किसानों को वितरित किए जाने वाले मृदा स्वास्थ कार्ड की प्रगति को सराहा। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ कार्ड पर किसानों को रियाती दर पर उर्वरक मिलेगा।
विज्ञापन

वित्त नियंत्रक ओपी सिंह ने नजीबाबाद शुगर मिल पहुंचकर गन्ना कलेंडर, मैनुअल कांटा आदि की जानकारी ली। उन्हें व्यवस्था सही मिली। इसके बाद टीशू कल्चर लैब का निरीक्षण किया। वित्त नियंत्रक को बताया गया कि टीशू कल्चर विधि से 0238, 118, बीएसआई 434, 435, कोशा 8272, 3234 के पौधा का उत्पादन किया जा रहा है। टीशू कल्चर से तैयार पौधों में तीन चार वर्षो तक गन्ने में कोई बीमारी नही लगती है। मृदा परीक्षण लैब में पहुंचकर वित्त नियंत्रक ने अपने सामने मिट्टी कुछ नमूनों के परीक्षण कराएं। उन्हें बताया गया कि मिट्टी परीक्षण के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड दिए जा रहे है। वित्त नियंत्रक ने गांव हैजरपुर में जाकर किसान रामकुमार का 0238, 118 प्रजाति का गन्ने का खेत देखा। धामपुर में सिंघल बड विधि बोए गन्ना का निरीक्षण किया। गन्ना समिति नगीना व गन्ना विकास परिषद बुंदकी में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सही मिली। वित्त नियंत्रक ने जिला बिजनौर को गन्ना उत्पादन में नंबर होने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रदेश के अन्य जिलों के लिए गन्ना उत्पादन में मॉडल बन गया है। डीसीओ ओपी सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त राम नारायण, सहायक चीनी आयुक्त सुभाषचंद्र समेत गन्ना समितियों के सचिव व वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें