फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम की अवधि खत्म,, ग्रामीणों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्टीमेटम की अवधि खत्म
विज्ञापन

हरेवली/धामपुर (बिजनौर)। सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधिकारियों ने नागरपुर खड़गसेन गांव की जमीन को सिंचाई विभाग की जमीन बताकर 15 दिन पहले मुनादी कराकर खाली कराने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन आठ अगस्त को समय खत्म होने से ग्रामीणों में हर्ष की लहर है।
गौरतलब है कि 24 जुलाई को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सरकार की सख्ती का हवाला देते हुए गांव नागरपुर खड़गसेन में गांव की जमीन को खाली कराने को मुनादी करा दी थी। ग्रामीणों को चेताया था कि यदि वे निर्धारित समय में गांव की जमीन को खाली नहीं किया तो विभाग बुलडोजर से उनके घरों को ध्वस्त करा देगा। मंगलवार को अल्टीमेटम का समय खत्म हो गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मुनादी कराने के बाद इस गांव में आकर नहीं देखा। ग्रामीण छोटे, छोटी, रामपाल सिंह, महीपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, बलवीर सिंह, हरि सिंह, धर्मवीर सिंह, शीशपाल सिंह, प्रधान लवली का कहना है कि विभाग ने गांव में मुनादी कराने के बाद गांव की ओर से आकर नहीं देखा। सरकार की ओर से उनके गांव को ग्राम सभा का दर्जा मिल गया है। उनके गांव में पंचायत की ओर से हर साल लाखों के विकास कार्य हो रहे हैं। इस जमीन पर 40 साल से परिवार के साथ मकान बनाकर रहते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक : जेई
जेई प्रमोद कुमार का कहना है कि इस मामले में सरकार के अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक लगा दी गई है। विभाग की इस जमीन पर बसे लोगों को एक बार से नोटिस जारी करने का प्लान किया जा रहा है। एक्सईएन से प्रयास करने के बाद भी संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें