कलाम की पुण्यतिथि पर पौधरोपण
बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कालेजेज में कुंवर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी व वीर कुंवर डिग्री कॉलेज में संयुक्त रूप से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कमाल को दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। चेयरपर्सन सुदेश सिंह, सचिव अभिषेक सिंह ने कलाम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विपिन कुमार, डॉ. तुकमान सिंह, अमित कुमार, विपुल कुमार, कुलदीप सिंह, मोहम्मद जाहिद, मोहित कुमार, सुमित आदि मौजूद रहे।