फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार विरोध के बावजूद भी वसूल रहा तहबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तहबाजारी ठेकेदार को पकड़ा
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)। सीरबासुचंद में साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों ने प्रदेश में रोक के बावजूद तहबाजारी वसूली का आरोप लगाते हुए बाजार में हंगामा किया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है। बाजार में फड़ लगाने वाले साबिर हुसैन, लियाकत, नरेश, विक्रम, भोपाल सिंह, नफीस, फखरुद्दीन आदि का कहना है कि पूरे प्रदेश में ठेका तहबाजारी बंद होने के बावजूद ग्राम प्रधान की हठधर्मिता से ठेकेदार सिराजुलहक तहबाजारी वसूली कराता है। बुधवार को वसूली के प्रयास पर विरोध में हंगमा हुआ। उधर, ठेकेदार ने आरोपों को गलत बताया है। प्रधान शकीला का कहना है कि ब्लाक से बाजार की तहबाजारी का ठेका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें