भाजपाई 14 अगस्त को कराएंगे रक्तदान
धामपुर (बिजनौर)। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और रक्तदान कार्यक्रम संयोजक डा. दीप सौरभ सिंह पार्थ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में रक्तदान कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को स्वेच्छा से रक्तदान करना है। रक्तदान करने से पहले पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं का मंडल स्तर पर रक्त परीक्षण कराया जाएगा। इसका कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने को जिले में 10 चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है। यह टी 14 अगस्त को मंडल स्तर पर जिला स्तर पर रक्तदान कार्यक्रम कराएंगे। इन डाक्टरों की टीम में डा. एनपी सिंह, डा. कुशाग्र सक्सेना, डा. वीरेंद्र सिंह, डा. विनीत देवरा, डा. विपिन चौधरी, डा. सुनील कुमार गौतम, डा. अशोक कुमार, डा. भूपेश, डा. विनीत त्यागी, डा. सुरेश चौधरी शामिल है। रक्तदान का परीक्षण सरकारी और गैर सरकारी डाक्टरों की टीम के माध्यम से मंडल स्तर पर होगा।