फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रयागराज कुंभ में नजीबाबाद डिपो से जाएंगी 56 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर नजीबाबाद डिपो ने तैयारी कर ली है। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर नजीबाबाद डिपो से 56 बसें प्रयागराज जाएंगी।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि परिवहन मुख्यालय की ओर से कुंभ मेले में रोडवेज बसें भेजने के लिए डिपो को पत्र भेजा गया है।
वर्तमान में नजीबाबाद रोडवेज डिपो के बेड़े में आठ अनुबंधित बसों सहित कुल 84 बसें शामिल हैं। फिलहाल 56 बसें प्रयागराज भेजने का पत्र मिला है। बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें