फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर मिली 55 किलो की घटतौली

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर कांटे की जांच करते गन्ना अधिकारी( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। बरकातपुर चीनी मिल के कुम्हेड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर 55 किलोग्राम की घटतौली पाई गई। इस मामले में क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह और अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती ने बरकातपुर चीनी मिल के कुम्हेड़ा क्रय केंद्र पर छापेमारी की। उन्होंने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का वजन कराया तो वजन 14.80 क्विंटल आया। ट्राली पर तीन क्विंटल के बाट रखे गए तो वजन 17.80 क्विंटल के बजाए 17.25 क्विंटल आया। कांटे में 55 किलोग्राम की घटतौली पकड़ी गई। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार घटतौली के बारे में मिल अधिकारियों को बता दिया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें