रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति
नजीबाबाद। सेवा मंदिर प्राथमिक विद्यालय को वार्षिकोत्सव में नृत्य, गीत, कविता और नाटक की मार्मिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने समा बांध दिया।
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के अवतरण दिवस पर सेवा मंदिर प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव उप प्रधानाचार्या रचना के निर्देशन में एमडीएस इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय की उपस्थिति में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ डॉ. शुभा माहेश्वरी व डॉ. इंदु लाहोटी ने दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना के साथ किया। रीता, आयुषि, दीपिका, वंशिका, मीनाक्षी, आकांक्षा अंशिका ने स्वागत गीत और शिविल, सलोनी, सुहाना अमन, विहान, यशदेव, मानसी, मानवी ने कव्वाली गाकर समा बांध दिया। हर्ष सैनी, सोनिया, अमन, विहान, यशदेव, मानसी, प्राची, कशिश, अंकित, नैना ने महारानी लक्ष्मीबाई का लघु नाटक प्रस्तुत कर देश-प्रेभ से सभी को भाव-विभोर किया। इस अवसर पर अपनी-अपनी कक्षा के तीन टॉपर मेधावी बच्चों को क्रमश: एक हजार, सात सौ पचास, और पांच रुपये छात्रवृत्ति स्वरूप देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में एमडीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, अरुणा जुयाल, अनुराधा माथुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।