फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा ब्लाक से एक ट्रेन रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। आलम नगर से लक्सर के बीच अलग-अलग समय में अप लाइन पर मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। नजीबाबाद से गुजरने वाली ऋषिकेश-बांदीकुई एक्सप्रेस को रद किया गया। जबकि दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन तक सीमित किया गया।
विज्ञापन

रेल ट्रैक के सुधरीकरण, विद्युतीकरण तथा अन्य काम के लिए रेलवे ने मंगलवार को आलम नगर से लक्सर के बीच अप लाइन पर मेगा ब्लॉक लेकर रेलों का संचालन अलग-अलग समय में रोक दिया। मुरादाबाद से नजीबाबाद के बीच 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक और नजीबाबाद से लक्सर के बीच दोपहर 1:40 बजे से शाम 5:40 बजे तक मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन अप लाइन पर रुका रहा। मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस को नजीबाबाद स्टेशन पर ही रोक दिया। यहीं से गढ़वाल एक्सप्रेस शाम दिल्ली के लिए रवाना हुई। गढ़वाल एक्सप्रेस को नजीबाबाद तक सीमित करने से कोटद्वार के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश से बांदीकुई के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अप लाइन पर मेगा ब्लॉक के चलते रद्द कर दी गई। मेगा ब्लॉक के कारण अप दिशा की जननायक एक्सप्रेस और स्यालदहा एक्सप्रेस भी एक से दो घंटे तक विलंब से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें