फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव शृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। टीबी और एड्स आदि गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला महिला अस्पताल परिसर में स्थित जिले के हौसला प्रशिक्षण केंद्र पर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ करते हुए सीएमओ शरद कुमार त्यागी ने कहा कि चिकित्सक की सबसे पहली जिम्मेदारी मरीज का इलाज करने की होती है। इसके बाद सारे काम होते हैं, इसलिए सभी चिकित्सकों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत ने लोगों को टीबी और एड्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने जिलेवासियों से इन रोगों को गंभीरता से लेने को कहा। इस दौरान हुई भाषण, वाद विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसीएमओ पारसराम नायर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी श्रीकृष्ण निगम, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण, डा. समीर भटनागर, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ संतोष कुमार, जिला अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर नितिन कुमार, विक्की वर्मा, शहबाज, फिजियोथेरेपिस्ट सौरभ कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें