शिवरात्रि पर भंडारा
हल्दौर। गांव खासपुरा के बड़ा शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चार दिवसीय अखंड पाठ का समापन हुआ। मंदिर में हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गांव में शिव बरात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। युवाओं ने शोभायात्रा में अखाड़े में करतब दिखाए।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गांव खासपुरा के बड़े शिव मंदिर में चार दिवसीय 25 वां अखंड रामायण पाठ का सोमवार की देर शाम हुआ। मंगलवार की सुबह पंडित विनोद कुमार ने मुख्य यजमान विनेश पाल द्वारा हवन कराया और भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद गांव में शिव बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इसमें भगवान शंकर, मां काली, बजरंगबली हनुमान समेत अनेक झांकियों आकर्षण का केंद्र रहीं। युवाओं ने अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, होरी सिंह, पीतम चौधरी, शुभम कर्णवाल, नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पति वीरभान सिंह आदि शामिल रहे।