आतंकियों पर कार्रवाई की खुशी मनाई
बिजनौर/हीमपुरदीपा/नूरपुर। वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट करने पर जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने जजी परिसर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। अधिवक्ताओं ने वायु सेना की कार्रवाई की तारीफ की। जिला बार अध्यक्ष एस के बबली, महासचिव नवदीप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उधर, हीमपुरदीपा के गांव में सर्वसमाज और भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। इस मौके पर समित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, तरुण गुप्ता, विनोद आर्य, सौरभ पंडित रहे। वहीं, नूरपुर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र बैस के नेतृत्व में युवा वर्ग यहां शिव मंदिर चौक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिव मंदिर चौक पर उन्होंने आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर अरुण शर्मा, मुकेश गुप्ता, अनुज चौधरी, अंकित जोशी, संदीप जोशी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वैद्य जी कांप्लेक्स में भी भारतीय सेना की दिलेरी का जश्न मनाया गया।