ट्रैक्टर में लगी आग
जलालाबाद। गन्ना सेंटर पर गन्ना भरते समय एक लोडर ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर में आग लगते ही हड़कंप मच गया। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के गांव धनसीनी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रॉले में गन्ना भरने के लिए कल्याणपुर नगीना निवासी याकूब लोडर ट्रैक्टर पर आया था। गन्ना लोड करते समय अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई। आसपास के खेतों पर काम कर रहे देवेंद्र सिंह, हितेंद्र कुमार, वीरेंद्र, अवधेश कुमार ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू किया। लोडर ट्रैक्टर में आग लगने से लगभग दो लाख की क्षति होने का अनुमान है।