संगीता को ग्राम प्रधान अधिकृत किया
नूरपुर। गांव शादीपुर मजरा के प्रधान सागर सिंह की आकस्मिक मृत्यु के कारण रिक्त हुए पद पर तत्कालीन जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने ग्राम पंचायत सदस्य संगीता देवी को विकास कार्य कराने के लिए अधिकृत किया है। ब्लॉक के गांव शादीपुर मजरा के प्रधान सागर सिंह की 25 दिसंबर को आकस्मिक मृत्यु होने के कारण प्रधान पद रिक्त हो गया था। जिससे ग्राम पंचायत के विकास व निर्माण कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। तत्कालीन जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत सदस्य संगीता देवी को ग्राम पंचायत शादीपुर मजरा का अस्थायी रूप से ग्राम प्रधान के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया है।