रेहड़। मकौनिया में भोजन की तलाश में पहुंचा हिरन सुरक्षा के लिए लगाए जाल में फंस गया। मकौनिया निवासी किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उसके खेत की मेंड़ में लगे जाल में हिरन फंस गया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। कुछ ही देर के बाद वन दरोगा अकबर अली, मोहम्मद साजिद, विकास, जयपाल सिंह ने हिरन को जाल से निकाला। रेंजर राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि हिरन का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे अमानगढ़ वन क्षेत्र में छोड़ दिया। हिरन पूर्णतया स्वस्थ है।