फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर समाज के लोगों का तहसील में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगर समाज के लोगों का तहसील में धरना
विज्ञापन

धामपुर। धनगर समाज के लोगों ने एससी जाति के प्रमाण पत्रों को जारी कराने की मांग करते हुए सोमवार को तहसील में राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सीपी सिंह ने प्रदर्शनकारियों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुना और एसडीएम से जल्द निदान कराने की मांग की। एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि जांच कर समस्या का निदान किया जाएगा। सोमवार को इंडिया धनगर समाज महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से एससी जाति के प्रमाण पत्रों का आदेेश जारी कर देने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इस दौरान अंकुल कुमार, विपिन कुमार, अरविंद कुमार, पंकज कुमार, प्रियांक, अक्षय, राजकुमार, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह, रघुवीर सिंह, महीपाल सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें