फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर खस्ताहाल सड़क की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पोर्टल पर खस्ताहाल सड़क की शिकायत
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग पर सेंट मेरीज स्कूल के समीप रेलवे क्रॉसिंग संख्या 480 और गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम ने फ्लाईओवर तैयार किए हैं। दोनों फ्लाईओवर को काफी समय पहले आवागमन के लिए खोल दिया गया था। इस फ्लाईओवर के समानांतर साइड रोड बेहद खस्ताहाल है। गहरे गड्ढों वाली साइड रोड हल्की वर्षा से तालाब में तब्दील हो जाती है। इस पर आवागमन के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने सेतु निगम और लोनिवि से इसकी मरम्मत कराने की कई बार मांग की लेकिन दोनों विभाग इससे अपना-अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीण सुशील, मनोज, नरेंद्र, मुस्तकीम, लोकेंद्र, धनीराम, सरफराज, जावेद का कहना है कि साइड रोड के खस्ताहाल होने से गढ़मलपुर, हीमपुर पछातपुरा, आंवला, मुर्शदपुर सहित कई गांव के ग्रामीण आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजकर दो विभागों बीच फंसी साइड रोड की मरम्मत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें