फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा के कार्यक्रम ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ का शुभारंभ क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल के आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर किया गया। जिला कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कविता चौधरी के आवास पर भी पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाए गए। जिला प्रभारी आशु वर्मा ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा के साथ खड़ा है। जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। चांदपुर विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा देश के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर घोटाले का एक भी आरोप नहीं लगा है। इस दौरान जिला संयोजक रंजीत चौधरी, सोहन मुखिया, राममोहन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शेखर चौधरी, सुनील राजपूत, राजीव लोचन, मुकुल तोमर, शशांक अग्रवाल, हरजिंदर कौर, सुभाष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें