फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने बापू को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
विज्ञापन

नजीबाबाद। शिक्षण संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एमडीएस इंटर कॉलेज, आचार्य आरएनकेला इंटर कॉलेज, रमा जैन कन्या महाविद्यालय सहित नगर की शिक्षण संस्थाओं में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समाजसेवी सुमन वर्मा के आवास पर महिलाओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महिलाओं ने बापू द्वारा गाए रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम... गुनगुनाकर बापू को नमन किया। इस अवसर पर नीमा देवी, शालिनी, ऋचा अग्रवाल, फूलमाला वर्मा, सुमेत देवी, मृदुला, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें