एटीएम कार्ड बदलकर 18 हजार रुपये उड़ाए
रेहड़। गांव हर्रायवाला निवासी मोहम्मद गफ्फार ने बताया तीन दिन पहले वह पीएनबी कासमपुरगढ़ी के एटीएम पर खाते का बैलेंस चेक करने गया था। तभी वहां दो युवक भी एटीएम में घुस आए। दोनों युवकों ने उसे बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। मामले का तब पता लगा जब वह खाते से रकम निकालने बैंक गया। बैंक में पता लगा कि खाते में रकम नहीं है। बैंक कर्मियों ने बताया कि खाते से 18 हजार रुपये की रकम दो दिन पहले निकाली गई है। खातेधारक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।