अशोभनीय विज्ञापनों को साफ कराने की मांग
धामपुर। युवा समाज सेवी संघ के कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नहटौर मार्ग पर श्मशान घाट की दीवारों पर अशोभनीय विज्ञापनों को साफ कराने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो उनके स्तर से एसडीएम को ज्ञापन देकर समसया का निदान कराने की मांग होगी। ज्ञापन देने में उज्ज्वल रस्तोगी, अक्षत रस्तोगी, शुभम जोशी, एकांश जोशी, वासु विश्नोई, आकाश शामिल रहे।