छात्राओं ने दिव्यांग स्कूल का किया भ्रमण
बिजनौर । आरबीडी महिला महाविद्यालय की बीएड विभाग की छात्राओं ने दिव्यांग विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया।
समावेशी विद्यालय के सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित छात्राओं ने दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित व बहु दिव्यांग बच्चों से बात की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण, तकनीकी व नवाचार पद्धति की जानकारी ली। दिव्यांग बच्चों ने कविता, गीत सुनाया व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या डा.जकिया रफत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं को अनेक जानकारी मिलती है। बीएड विभागाध्यक्ष डा.वीपी विश्वकर्मा, सारिका सिंह, शिरीन फातिमा के निर्देशन में आयोजित भ्रमण में श्वेता, वंशिका, दीप्ति, वंशिका, अदिति, साक्षी आदि छात्राएं मौजूद रहीं।