छापा मारकर खेत से अवैध शराब पकड़ी
मंडावर। पुलिस ने छापा मारकर एक खेत से अवैध शराब बरामद की। शराब तस्कर मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर शराब तस्कर का पता लगा रही है। मंगलवार रात पुलिस ने गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर के जंगल में गन्ने के एक खेत में छापा मारा। पुलिस को खेत से अवैध शराब के 466 पव्वे बरामद व 23 बोतल बरामद हुईं। पुलिस को आता देखकर शराब तस्कर मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस शराब व बाइक को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती के अनुसार बाइक के मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।