पाला पड़ने से बढ़ी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र में पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 93, अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई। प्रेक्षक आर के शर्मा ने बताया कि आकाश में बादल छाए हैं। आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा होने का अनुमान है।