मिलेनियम स्कूल में 250 बच्चों का हुआ टीकाकरण
बिजनौर। मिलेनियम पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के करीब 250 छात्र-छात्राओं का मिजिल्स रुबेला टीकाकरण किया गया। मंगलवार को विद्यालय में खसरा और रुबेला बीमारी से बचाने के लिए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर ईशा गोयल ने बताया कि पहले केवल खसरा रोग को नियंत्रित करने के लिए ही टीकाकरण किया जाता था। लेकिन इस बार सरकार ने रुबेला को भी टीकाकरण में शामिल किया है। बच्चों को इससे घबराना नहीं चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीएम गौड़ ने बच्चों को टीकाकरण के लाभ बताए। टीम में मीना सिंह, मीनाक्षी राज, डॉ. एनके वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, एआरओ नरेश कुमार आदि शामिल रहे।