ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो घायल
धामपुर/नींदडू। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धामपुर के एक इंटर कॉलेज का टूर चांदपुर क्षेत्र के गांव बास्टा गया था। विद्यालय का कर्मचारी पवन कुमार और धामपुर थाने के गांव शेखुपुरा भांवड़ा निवासी 10 वीं कक्षा का छात्र राजीव कुमार बाइक से धामपुर वापस आ रहे थे। नूरपुर मार्ग पर गांव सरकथलमाधो के निकट नहर के पास इनकी बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पवन कुमार और छात्र राजीव कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पवन अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भूतपुरी निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।