जनता और जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन 15 फरवरी तक रद्द
नजीबाबाद। रेलवे ने कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ नजीबाबाद से गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस सहित दो महत्वपूर्ण गाड़ियों को 15 फरवरी 2019 तक रद्द कर दिया है। दो साप्ताहिक ट्रेनों सहित कई यात्री गाड़ियों का संचालन दोनों दिशा से सप्ताह में एक-एक दिन के लिए 15 फरवरी 2019 तक रद्द किया गया है।
शीत के प्रकोप के बीच यात्रियों को रेल यातायात समस्याओं से जूझना पड़ेगा। रेलवे ने कई रेलगाड़ियों को 15 फरवरी तक रद्द किया है। जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सप्ताह में एक दिन के लिए रोका गया है। देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस 15209 अप और 15210 डाउन एक्सप्रेस 15 फरवरी तक स्थगित रहेगी।
नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली स्यालदहा एक्सप्रेस 13151 अप कोलकाता से प्रत्येक बुधवार को और जम्मूतवी से चलने वाली 13152 डाउन एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। पंजाब मेल 13005 अप हावड़ा से प्रत्येक सोमवार को और 13006 डाउन प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से संचालित नहीं होगी। डुप्लीकेट पंजाब मेल 13049 अप प्रत्येक मंगलवार को और 13050 डाउन प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर से नहीं चलेगी। इनके अतिरिक्त लालकुआं अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन नौ फरवरी तक और बरौनी से अंबाला के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर को एक, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26 और 29 जनवरी 2019 को और दो, पांच, नौ और 12 फरवरी 2019 को संचालित नहीं होगी। 13 दिसंबर 2018 से जनसेवा एक्सप्रेस बंद होने तथा कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।