फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, हंगामा
विज्ञापन

स्योहारा। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम जमापुर निवासी टेकचंद का 19 वर्षीय पुत्र दीपक सोमवार सुबह साइकिल से टांडा गन्ना खरीद केंद्र पर गन्ने की खरीद के बारे में पता करने के लिए जा रहा था। स्योहारा ठाकुर द्वारा मार्ग स्थित जमापुर मोड़ के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने डायल 100 को सूचना देकर युवक को धामपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गये। ग्रामीणों ने स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक जाम लगाया गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें