खसरा और रुबेला टीकाकरण पूर्णत: सुरक्षित : डॉ.सुशील
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की ओर से बच्चों और किशोरों को खसरा और रुबेला बीमारी से बचाने के लिए 26 नवंबर से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. सुशील कुमार ने पब्लिक मांटेसरी स्कूल में विद्यार्थियों और अभिभावकों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। खसरा और रुबेला बीमारी से बचाव के लिए नौ माह से 15 वर्ष आयु तक के बच्चों और किशोरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुशील कुमार ने एएनएम अंशु शर्मा, यूनिसेफ के बीएमसी तिलक राज चांदना, शहाना की उपस्थिति में पब्लिक मांटेसरी स्कूल में अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। चिकित्सक ने बताया कि टीकाकरण से बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने तेज बुखार में और गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को टीकाकरण न कराने की सलाह दी।