नांगलसोती। नांगलसोती के खादर क्षेत्र में गुलदार का आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। गुलदार ने एक गाय को निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की है।
नांगलसोती के खादर क्षेत्र में ग्रामीण अपने जानवरों को चरने भेज देते हैं। पशु स्वयं चरकर शाम घर लौट आते हैं। मंगलवार को ईश्वर सिंह ने अपने पशुओं को खादर क्षेत्र में चरने भेज दिया। उसकी एक गाय के शाम तक न आने पर पशु स्वामी ने बुधवार की सुबह खादर क्षेत्र में गाय की तलाश की तो उसे गाय का शव मिला। इस पहले भी गुलदार अन्य जानवरों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने सुनील,अंकुर, राहुल, विनय, गोपाल, मनोज ने वन विभाग से गुुलदार को पकड़ कर अन्य वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की है।
संजीव