स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से रोष
नजीबाबाद। श्रेया पब्लिक स्कूल राहतपुर में घंटों प्रतीक्षा के बावजूद खसरा और रुबेला के टीकाकरण की जानकारी देने स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि राजेश कुमार के निर्देशन में खसरा और रुबेला के टीकाकरण के संबंध में अभिभावकों की मीटिंग बुलाई गई थी। प्रात: 10 बजे से 12:45 बजे तक विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने की प्रतीक्षा करते रहे। कई बार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार से संपर्क किया गया। चिकित्सक द्वारा टीम के पहुंचने का आश्वासन दिया गया लेकिन टीम न पहुंचने से अभिभावकों में रोष फैल गया। स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग से दिए गए समय का अनुपालन करने का अनुरोध किया।