खो-खो प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम
चांदपुर। जेपी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित सीनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम, भगत हाउस द्वितीय, आजाद हाउस तृतीय रहे।
सीनियर बैडमिंटन में भगत हाउस प्रथम, बोस हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय, सीनियर कबड्डी में आजाद हाउस प्रथम, भगत हाउस द्वितीय, बोस हाउस तृतीय रहे। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक लेमन रेस में फाजल, सदा, याहिया, तनिष्क, सपना प्रथम, आराध्या, शिफा, अर्जन, अर्णव, वाफिया, अबुजर द्वितीय, खुशी, विशू, अर्णव, मसीरा, हुसैन तृतीय, म्यूजिकल चेयर रेस में तशहद प्रथम, दानियाल द्वितीय, अफशा तृतीय, बिस्कुट रेस में रुद्राक्ष प्रथम, आमीर द्वितीय, आदित्य तृतीय, बेलून रेस में आरिश, साहित्य, हमजा, सागर प्रथम, फरहान, बलदीप, आतिफ, रेनू, माज, देव द्वितीय, साकिब, पिंकी, अलिशा, अरीब तृतीय, बेग मेनटेन रेस में रेनू व सागर प्रथम, समीर व सोनी द्वितीय, सिद्धार्थ व माज तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप आजाद हाउस प्रथम, बोस हाउस द्वितीय, भगत हाउस तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता समापन समारोह का शुभारम्भ प्रधानाचार्य विकास त्यागी, प्रबंध कमेटी के विकास गुप्ता, नीतू गुप्ता, विश्वास गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के चेयरमैन राकेश गुप्ता, प्रबंधक विजय गुप्ता, प्रधानाचार्य विकास त्यागी, उप प्रधानाचार्या कविता शर्मा व कोआर्डिनेटर ऋतु गर्ग आदि मौजूद रहे।