फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी
विज्ञापन

धामपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जन्म शताब्दी पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी बाल विकास केंद्र से शुरू हुई। जो बड़ा जैन मंदिर, पहाड़ी दरवाजा, खांरी कुंआ, भगत सिंह चौक, फल चौराहा, बड़ी मंडी, आर्य समाज रोड रेलवे स्टेशन होते हुए पालिका के प्रांगण में स्थित गांधी की प्रतिमा पर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके आदर्शों पर चल समाज सेवा का संकल्प ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि देश की आजादी के साथ देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो सपना देेेखा था। वह वर्तमान में प्रदेश और केंद्र की सत्तालोलुप सरकारों ने धूमिल करने का प्रयास किया है। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
विज्ञापन

नगराध्यक्ष राजन गांधी ने कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की नीति और रीति से अनुसरण कर देश की सच्चे मन से सेवा करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा.आफताब अहमद अंसारी, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश गौतम, कुणाल गांधी प्रदेश संयोजक एनएसयूआई, निखिल अग्रवाल, गौतम सिसौदिया, नाहिद सलमानी, शीतल चौहान, मौलाना सैयद शेर अली, आलोक आर्य, अनुपम अग्रवाल, पुष्पेंद्र कौशिक, सोमगिरी महाराज, मुजीबुर्रहमान आदि रहे। प्रभात फेरी का नेतृत्व शहर अध्यक्ष राजन गांधी एवं महिला जिलाध्यक्ष जयवती चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें