अमरोहा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल, इंटर और स्नातक की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 226 छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं चेहरे खिल उठे। वक्ताओं ने समारोह में समाज के उत्थान पर जोर देते हुए बच्चों को संस्कारी और अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया।
रविवार को अतरासी रोड स्थित आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां भारती, सम्राट वीर महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंगूरी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मनमोह लिया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय यिंह ने क्षत्रिय समाज को एक बैनर तले आने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव ऋषिपाल परमार ने युवाओं से आह्वान किया कि आने वाला कल तुम्हारा है, तुम ही देश के भविष्य हो। परिश्रम करके अच्छा मुकाम हासिल कर समाज का उत्थान करें। जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों से आपसी भाईचारे से रहने के अपील की। जिला महामंत्री तिलक राज चौहान ने समाज के लोगों से संगठित रहने, अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। समारोह में 226 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाई स्कूल और इंटर कॉलेज चलाने वाले क्षत्रिय बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इमरत सिंह ने और संचालन हरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान