फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना विभाग के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप, आंदोलन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। गांव भवानीपुर तरकौला में रविवार को किसानों की बैठक हुई, जिसमें किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों पर परेेेशान करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि विभाग की ओर से जितना परेशान किया जा रहा है, इतना कभी पहले नहीं किया गया। यदि विभाग को किसान की जमीन का सही आकलन करना है तो वह इसकी तसदीक राजस्व विभाग से कराएं। सरकार की इस पॉलिसी से किसानों में असंतोष है। सुधार न किए जाने पर आंदोलन को चेताया गया है। गांव चाकरपुर के किसानों ने गन्ना विभाग और धामपुर चीनी मिल के अधिकारियों से गांव चाकरपुर में नया गन्ना क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है। बताया कि वह इस संबंध में प्रस्ताव पास कर पिछले दिनों एससीडीआई और गन्ना समिति व संचालक बोर्ड को सौंप चुके हैं। सभापति कुशल पाल सिंह गन्ना केंद्र को खुलवाने का किसानों को भरोसा भी दे रखा है। बैठक में भाकियू नेता रणजीत सिंह जसवंत सिंह, अविनाश सिंह, भारत भूषण , पंकज कुमार , जगदेव सिंह, जयदेव सिंह, महावीर सिंह, विनोद कुमार, बलराम सिंह, मूलचंद सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें